नवापारा में एल्डरमैन की नियुक्ति
Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में एल्डरमैन की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था, जिसे लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर भी जारी था। सूची जारी होने के बाद उत्साह का माहौल है।

जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका गोबरा नवापारा में कन्हैया साहू, नवल किशोर साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, मुकुंद मेश्राम एवं गुलाब राव को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पालिका राजिम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामजीवन साहू, मधु नत्थानी, राधेश्याम सोनी, दीनदयाल सोनकर एवं कपिल धीवर को एल्डरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा नगर पंचायत कोपरा में दिलीप वर्मा एवं झामन साहू को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त एल्डरमैन को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनहित और विकास के लिए सक्रिय रहेंगे।

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *