देह व्यापार
Spread the love

रायगढ़। शहर में देह व्यापार की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लाल टंकी और जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठूमुड़ा इलाके में दबिश देकर सात महिलाओं और युवतियों तथा एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, लाल टंकी क्षेत्र स्थित एक मकान में लंबे समय से कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचा। गतिविधियों की पुष्टि होते ही बाहर तैनात टीम ने तत्काल छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान एक महिला और दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

लंबे समय से चल रहा था नेटवर्क

इसी दौरान जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठूमुड़ा इलाके में भी पुलिस ने एक अन्य मकान पर दबिश दी, जहां एक युवक और चार महिलाएं संदिग्ध हालात में मिलीं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, लाल टंकी क्षेत्र से हिरासत में ली गई एक महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस नेटवर्क का संचालन कर रही थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में यह भी सामने आया है कि हिरासत में ली गई दो युवतियों में एक कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका संचालन किस स्तर से किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले का विस्तृत खुलासा आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ः फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत 8 लोग गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *