Sex Racket का भंडाफोड़
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ हुआ है। आइसक्रीम और मिठाई दुकान की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। कोतवाली थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए पहले एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर लॉज में भेजा। अंदर से पुष्टि मिलते ही पुलिस ने जलाराम लॉज पर दबिश दी। इस दौरान लॉज संचालक सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया।

ऊपर लॉज, नीचे मिठाई की दुकान

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट स्थित भवन के नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर संचालित था, जबकि ऊपर बने लॉज में देह व्यापार का नेटवर्क चलाया जा रहा था। 

कई महीनों से चल रहा था कारोबार

Sex Racket का भंडाफोड़
Sex Racket में संलिप्त युवतियां पुलिस हिरासत में

जांच में सामने आया है कि कथित देह व्यापार का यह कारोबार पिछले करीब पांच महीनों से संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से देखी जा रही थीं। हालांकि नए लोगों की आवाजाही सीमित होने के कारण किसी को ठोस जानकारी नहीं मिल पाती थी।

पुलिस को लंबे समय से इस गतिविधि की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई को कानूनी रूप से मजबूत बनाने के लिए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर लॉज में भेजा गया। जैसे ही अंदर से देह व्यापार की पुष्टि हुई, बाहर पहले से तैनात टीम ने एक साथ छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर को घेर लिया गया और दस्तावेजों के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए।

चुनिंदा ग्राहकों को ही मिलती थी एंट्री

जांच में यह भी सामने आया कि लॉज में हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने की अनुमति थी, जिनके मोबाइल नंबर पहले से संचालकों के पास दर्ज थे। पुलिस को आशंका है कि पूरा नेटवर्क बेहद गोपनीय और योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा था।

घंटों तक चली कार्रवाई

पुलिस की टीम ने दोपहर करीब तीन बजे कार्रवाई शुरू की, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान लॉज के कमरों, रजिस्टर, दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अबरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

आपत्तिजनक सामग्री जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम के पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सभी सामान जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

पुलिस ने मौके से लॉज संचालक विजय गुजराती, देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं, दो ग्राहकों तथा अन्य संबंधित लोगों को पकड़ा। शुरुआती जांच के बाद सभी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Sex Racket का भंडाफोड़
लॉज संचालक सहित अन्य गिरफ्तार

यह कार्रवाई आईपीएस हर्षित मेहर और डीएसपी भारती मरकाम की निगरानी में संपन्न हुई। पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

पहले भी स्पा सेंटरों पर हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले भी दुर्ग जिले के भिलाई में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने सूर्या मॉल स्थित कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई कर अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया था।

कार्रवाई के दौरान ब्यू आइल्स, सेंस और एलोरा स्पा सेंटर से 10 युवतियों और 3 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों की सूची, रजिस्टर तथा डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए थे।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन्मदिन की रात प्रेमिका को बुलाया, संबंध बनाने के बाद कर दी हत्या, शव को रेत में दफनाया; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *