गरियाबंद में पुलिस टीम पर हमला
Spread the love

छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के एक समूह ने स्पेशल क्राइम टीम और छुरा थाना पुलिस को घेर लिया, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई, गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी टीम

गरियाबंद में पुलिस टीम पर हमलापुलिस के मुताबिक, गुरुवार को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर स्पेशल क्राइम टीम और छुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम डोंगरीपाली पहुंची थी। जैसे ही पुलिस कार्रवाई शुरू करने लगी, कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा कार्रवाई में बाधा पहुंचाई गई। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस टीम सुरक्षित वापस लौट सकी।

भारी पुलिस बल के साथ दोबारा दबिश

घटना के अगले दिन शुक्रवार को जिला पुलिस प्रशासन ने गांव में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा कार्रवाई की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो बसों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। छुरा थाना और डोंगरीपाली गांव में भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई।

गरियाबंद में पुलिस टीम पर हमलाकार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला, चार पुरुष और दो नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सुमित्रा नेताम और चुनेश्वर मरकाम शामिल हैं। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

थाना घेराव की कोशिश, समझाइश के बाद मामला शांत

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान कुछ ग्रामीणों ने थाना घेराव का प्रयास भी किया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और कानून हाथ में नहीं लेने की चेतावनी दी। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 191(2), 115(2), 191(3), 121(1), 296, 132 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

6 आरोपी गिरफ्तार, बाकि की तलाश जारी

गरियाबंद में पुलिस टीम पर हमलाअनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरिमा दादर ने बताया कि पुलिस अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर नियमानुसार कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की तलाश जारी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

फिंगेश्वर पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाईः 11 किलो गांजा समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *