Spread the love

एक युवक का शव नर्सरी परिसर में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, चरोदा स्थित नर्सरी में सुबह काम पर पहुंचे राइस मिल के मजदूरों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, कमरे से डायरी और मोबाइल जब्त, जांच में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *