Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव
Spread the love

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सरगी नाला एनीकट इंटकवेल के पास पानी में एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सरगी नाला के पास अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे कुछ लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

शव की नहीं हुई पहचान

अज्ञात युवक का सड़ा-गला शवपुलिस के अनुसार शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। फिंगेश्वर पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं शव की पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच लगातार जारी है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

महानदी में डूबे युवक का 15 घंटे बाद मिला शव, दो बच्चों को बचाने के दौरान गई थी जान

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *