Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
गांजा तस्करी का खुलासा
Spread the love

गरियाबंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर गांजा ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 10.663 किलोग्राम अवैध गांजा समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं। मामला इंदागांव थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने की नाकाबंदी कर की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को थाना इंदागांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों में दो पुरुष और एक महिला ओडिशा से इंदागांव की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही इंदागांव की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। पुलिस टीम ने इंदागांव के आगे सुभाष दुकान के सामने संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोककर पूछताछ की।

सीट के नीचे छिपाकर रखा था गांजा

गांजा तस्करी का खुलासापुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों की सीट के नीचे गांजा छिपाकर रखा मिला। पहली मोटरसाइकिल से 5.423 किलोग्राम और दूसरी मोटरसाइकिल से 5.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल 10.663 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 6,43,150 रुपये आंकी गई है।

पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान कमलेश सिंह (32 वर्ष), देवेंद्र सिंह (21 वर्ष) और पूनम सिंह पति देवेंद्र सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बंगवार कॉलोनी जिला शहडोल मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

2 करोड़ के गांजे के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने ट्रक से पकड़ा 400 किलो गांजा; 6.50 लाख नकद जब्त

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *