Spread the love

शादी की तैयारियां पल भर में मातम में बदल गईं। दहेज में देने के लिए टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवार एक व्यक्ति की तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर (Accident) से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी बरन भानु (50 वर्ष) पिता स्वर्गीय रोहित भानु अपने मित्र बंशी श्रीवास के साथ स्कूटी क्रमांक CG 22 AE 0512 से मल्हार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार में होने वाली शादी के लिए दहेज में देने हेतु टीवी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास मल्हार की ओर से आ रही हाईवा क्रमांक CG 22 J 8196 ने सामने से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान एक की मौत

Accident : टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर डायल-112 और पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया।

इस बीच इलाज के दौरान बरन भानु ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथी बंशी श्रीवास की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार सिम्स में जारी है। पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; एक घायल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *