बस ने महिला को कुचला
Spread the love

गरियाबंद जिले में बेलगाम रफ्तार अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। दो दिन के भीतर बस की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। शनिवार को गरियाबंद-छुरा मार्ग पर ग्राम परसुली के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने मोटरसाइकिल सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम भीखापाली निवासी एक महिला और एक युवक मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गरियाबंद से खड़मा की ओर जा रही मां ट्रेवल्स की यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस ने महिला को कुचलाघटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दो दिन में दूसरी मौत से भड़का गुस्सा

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग पर दो दिन पहले भी कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, रंबल स्ट्रिप और अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग की है।

बस ने छीनी थी एक युवक की जान

गरियाबंद जिले में यह दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा बस हादसा है। 2 जुलाई को फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम परसट्ठी के पास अमन यात्री बस ने जतमई पिकनिक जा रहे युवकों की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भयावह था कि जांजगीर-चांपा जिले के मेहंदी गांव निवासी राहुल साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया था, जबकि उसके दो साथी बिट्टू और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

लगातार हादसों से उठ रहे बड़े सवाल

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही सड़क हादसों ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कुछ ही दिनों के भीतर अलग-अलग हादसों में तीन की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलगाम रफ्तार, जर्जर सड़कें और प्रभावी यातायात नियंत्रण का अभाव इन हादसों की प्रमुख वजह बनी हुई है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

यात्री बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *