तालाब में तैरता मिला युवक का शव
Spread the love

राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तालाब में एक युवक का शव तैरते हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुलेश्वर साहू किसी कार्य से नवाडीह तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर (Body of a young man found in the Pond) तालाब के पानी में तैरते हुए एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान थानू साहू पिता मुन्ना साहू (28 वर्ष) निवासी नवाडीह राजिम के रूप में हुई है।

तालाब में तैरता मिला युवक का शव
डूबने से मौत की आशंका

घटना की सूचना मिलने पर राजिम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। (Body of a young man found in the Pond) पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *