Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

छुरा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां नुआखाई पर्व की रात एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या के संदेह में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम छतरमड़ई निवासी रतनी सोरी पति गंगाराम सोरी (37 वर्ष) की बेरहमी से हत्या करदी गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हत्या के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस टीम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छुरा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रतनी सोरी पति गंगाराम सोरी (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संदिग्ध युवक से पूछताछ के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के वास्तविक कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध संबंध में हत्या कर आशंका

सूत्रों के अनुसार आरोपी और महिला के बीच अवैध संबंध की जानकारी सामने आ रही है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के रात आरोपी महिला से मिलने पहुंचा था। जहां किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जंगल में मिला लापता ग्रामीण का नर कंकाल, इस बात की जताई जा रही आशंका, जांच में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *