Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
नवप्रसूता ने लगाई फांसी
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवप्रसूता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बेटे को जन्म देने के तीन दिन बाद महिला अस्पताल से अचानक लापता हो गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। इस बीच उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

अस्पताल में भर्ती नवजात, मां अचानक हुई लापता

जानकारी के मुताबिक, छुरीकला निवासी कविता केंवट (23) की करीब दो साल पहले अजय केंवट (25) से शादी हुई थी। प्रसव के लिए उसे 10 सितंबर को जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बेटे को जन्म दिया।

जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल के SNCU/ICU वार्ड में भर्ती रखा गया था। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर की रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिजनों से नाराज हो गई। इसके बाद वह बिना किसी को बताए अस्पताल से बाहर निकल गई। महिला के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने रातभर आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लोगों से भी मदद की अपील की गई, लेकिन रातभर महिला का कोई पता नहीं चल सका।

जेंजरा रोड पर पेड़ से लटका मिला शव

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने एक महिला का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना सरपंच को दी गई, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पहचान होने पर पता चला कि शव अस्पताल से लापता हुई कविता केंवट का है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कई पहलुओं की जांच

बताया जा रहा है कि कविता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह जल्दी गुस्सा हो जाती थी। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ICU में भर्ती है नवजात बेटा

कविता की मौत के बाद उसका नवजात बेटा अभी भी जीवांश अस्पताल के प्ब्न् में भर्ती है। बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण उसका उपचार जारी है। एक ओर जहां परिवार नवजात के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है, वहीं मां की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल कटघोरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा शिक्षक, सुसाइड नोट लिख कर ली आत्महत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *