नवापारा-राजिम। प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय के प्रथम नगर आगमन पर नवापारा विप्र समाज ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राजिम विप्र समाज के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान समाजजनों ने पं. युवराज पाण्डेय को शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को विप्र भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का स्नेहपूर्ण आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आने का आश्वासन दिया।
प्रथम नगर आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत
बताया गया कि प्रसिद्ध कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय का 22 अक्टूबर से ग्राम पिपरौद में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसी सिलसिले में अपने निवास स्थान अमलीपदर से पिपरौद जाते समय उनका नवापारा नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर को यादगार बनाते हुए नवापारा और राजिम के विप्र समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। फूल-मालाओं, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच हुए स्वागत समारोह में समाजजनों ने उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।
शरद पूर्णिमा के आयोजन में शामिल होने का न्यौता
इस अवसर पर नवापारा विप्र समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने पं. युवराज पाण्डेय को 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर विप्र भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष आमंत्रण दिया। पं. पाण्डेय ने विप्र समाज के इस स्नेहपूर्ण निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।
नवापारा और राजिम के विप्रजन रहे उपस्थित
स्वागत समारोह में नवापारा से रमाकांत शर्मा, नंद कुमार शर्मा, प्रफुल्ल दुबे, प्रसन्न शर्मा, सौरभ शर्मा, रमेश तिवारी, रेखा तिवारी, तनु मिश्रा, सुभाषिनी शर्मा, सोमा शर्मा, किरण तिवारी, रुचि शर्मा, रश्मि तिवारी, जागृति पांडे, ललित पांडेय, कैलाश शुक्ला, चंद्रकांत मिश्रा, दिनेश तिवारी, संतोष मिश्रा, शुभम मिश्रा, हरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, मनहरण शर्मा, पीयूष शर्मा, मुकेश शर्मा, कमल शर्मा, शिव तिवारी, चंद्रिका शर्मा, मधुसूदन शर्मा, गुड्डू मिश्रा, राम शर्मा, श्याम शर्मा, अनंत पुराणिक, अजय तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, अंकित शर्मा, कैलाश तिवारी और आलोक शर्मा उपस्थित रहे।
वहीं राजिम विप्र समाज से विकास तिवारी, धीरेन्द्र शर्मा, महितोश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, नीरज शर्मा, दिव्यांश शर्मा, वेदांत शर्मा और हेमंत शर्मा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p





