Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिला पंचायतों, नगर निगमों तथा अन्य विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

धमतरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। सीईओ प्रतीक जैन को कोरबा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजनांदगांव जिला पंचायत की सीईओ सुरभि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार जयंत नाहटा को धमतरी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। वहीं डोंगरगढ़ एसडीएम एम. भार्गव को दंतेवाड़ा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस तनमय खन्ना को बस्तर जिला पंचायत का सीईओ तथा आईएएस दुर्गा प्रसाद अधिकारी को राजनांदगांव जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

निगम-मंडलों में नियुक्तियां: राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, कई बोर्ड-आयोगों को मिले नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *