Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
अधिकारियों का तबादला
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला करते हुए 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को उप सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी तरह विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है। वहीं डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत कुमार मत्यपाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड नवा रायपुर अटल नगर में महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

वहीं नयनतारा सिंह तोमर को अपर कलेक्टर सूरजपुर बनाया गया है। जबकि मनीष मिश्रा को उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

7 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अधिकारीनई पदस्थापना
उज्जवल पोरवालमुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
अभिषेक कुमार गुप्ता उप सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, मंत्रालय
विनय कुमार अग्रवालमुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर
डॉ. ऋतु वर्माउप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
हेमंत कुमार मत्यपालमहाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड
नयनतारा सिंह तोमरअपर कलेक्टर, सूरजपुर
मनीष मिश्राउप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखिए सूची

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *