अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पचेड़ा-थनौद के पास विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन से लौट रही पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
राजिम से विसर्जन कर लौट रहे थे पिकअप सवार
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के भनपुरी इलाके से महिलाएं, बच्चे और पुरुषों सहित करीब एक दर्जन लोग विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम आए थे। विसर्जन कार्यक्रम के बाद सभी पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पचेड़ा-थनौद के पास पिकअप की सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी भी सामने आई है।
वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीम बाइक के नंबर के आधार पर मृतक युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
राजिम-अभनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की जोरदार टक्कर






