Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से परिचालक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्रियों के घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बालोद से धमतरी जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, डीआरडी कंपनी की बस क्रमांक सीजी 04 जेसी 1253 बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 35 से अधिक यात्रियों के सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बस के नीचे दबे परिचालक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घायलों का उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल बालोद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर भेजा गया। अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे के बाद बस में यात्रियों की संख्या, वाहन की क्षमता और संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने तथा बस के अनफिट होने की चर्चा सामने आई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; टक्कर के बाद दूर तक घसीटते रहा युवक

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *