ट्रक ने स्कूटी को रौंदा
Spread the love

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 की रात करीब 1.30 बजे तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनआर 3267 ने स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एटी 7824 को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ जांच शुरू की। हादसे में तिफरा निवासी आकाश वर्मा (23 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे में घायल अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी चालक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *