छुरा:- गरियाबंद जिला अंतर्गत छुरा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सेहरापानी में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।
नियमित स्कूल आने किया प्रेरित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जनता राम मरकाम ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। सभी बच्चे प्रतिदिन स्कूल आएं, अच्छी तरह पढ़ें-लिखें और अपने माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन करें।
शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी
शाला प्रबंधन समिति के सदस्य खिलेन्द्र यादव ने भी विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा अच्छे संस्कार अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं।
इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक दिनदयाल टंडन, शिक्षक शीतलदास बांधे, लिलेश्वर नागेश, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जनता राम मरकाम, सदस्य खिलेन्द्र यादव, जगदेव जगत, भानुप्रताप यादव, गौरसिंह नागेश, श्रीमती इन्द्रौतिन बाई नागेश, श्रीमती सुखबती नेताम सहित अनेक अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

