राजिम:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (MLA Domanlal Korsevada) का गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान धर्मनगरी राजिम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में उन्हें भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गरियाबंद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू के साथ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साहू, महामंत्री पंकज निर्मलकर, सांसद प्रतिनिधि मकसूदन साहू, शीतल सिन्हा, ओमकार साहू, लोकनाथ साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत के दौरान विधायक श्री कोर्सेवाड़ा (MLA Domanlal Korsevada) ने राजिम से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि ‘‘राजिम देवों की नगरी है। यहां मैं पहले भी पारिवारिक और राजनीतिक प्रवास पर आता रहा हूं। राजिम कुंभ का देशभर में विशेष महत्व है। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी मुझे यहां के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने और लोगों से मिलने का अवसर मिला था।’’
MLA Domanlal Korsevada: उन्होंने कहा कि इस बार गरियाबंद जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक विरासत को नजदीक से देखने का अवसर मिला। उन्होंने क्षेत्र की जनता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (MLA Domanlal Korsevada) के साथ विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला पंचायत दुर्ग के सभापति जितेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष धमधा लिमन साहू, अनुज साहू एवं राजा पांडे भी मौजूद रहे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

