जागरूकता कार्यक्रम
Spread the love

नवापारा-राजिम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौद में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पृथ्वीम वेलफेयर फाउंडेशन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सीएसपी तुलसीराम लेकाम ने साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीएसपी तुलसीराम लेकाम ने विद्यार्थियों को नवीन भारतीय कानूनों की जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी और ओटीपी फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर अरुण साहू ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संदेश दिया।

वहीं आरक्षक मिम्मी साहू ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी देते हुए गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, छेड़छाड़, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देने की अपील की।

जागरूकता कार्यक्रमकार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पृथ्वीम वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा, स्कूल प्राचार्य कृष्णा देवांगन, सब इंस्पेक्टर अरुण साहू, जागेश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल राधेलाल सिंह, आरक्षक मिम्मी साहू, फाउंडेशन की सदस्य सविता गोस्वामी, कल्पना पांडे, रेणुका तिवारी, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

सैन्य भर्ती प्रशिक्षण: विशेष मार्गदर्शन देने वाले CAF जवान सुरेश साहू का सम्मान, युवाओं में जगा रहे राष्ट्र सेवा का जज्बा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *