डॉक्टर्स डेडॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान
Spread the love

नवापारा-राजिम। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनमति साहू के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान, सेवा भावना और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ. बलजीत सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. कौर, नाड़ी वैद्य डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. के.आर. सिन्हा, डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ. उमा गुप्ता, डॉ. तेजेंद्र साहू, डॉ. टी.एन. रमेश एवं डॉ. लीलाराम साहू आदि का सम्मान किया गया।

डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने कहा कि डॉक्टर्स डे चिकित्सकों के सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि वे अपने ज्ञान, अनुभव, निष्ठा और सेवा भाव से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की सदस्यों ने भी चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अथक परिश्रम और सेवा भावना के कारण ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। इस अवसर पर नगर पालिका सभापति निर्मला साहू, पार्षद जीना निषाद, पूजा कंसारी, पूजा सायरानी सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लिए बड़े फैसले, अस्पताल में शेड निर्माण और बोरवेल कनेक्शन को मिली मंजूरी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *