Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के जिला संयोजक एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने क्षेत्रवासियों से अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आशीर्वाद के दीप’ के रूप में किया जाएगा।

डॉ. साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करने के साथ देश के प्रति उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के साथ भाजपा संगठन तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठन जनसेवा के अलग-अलग कार्यों के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा सेवा अभियान

डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि अभियान के दौरान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों से सीधे जुड़कर उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग करना है।

विकसित भारत के संकल्प में सहभागिता का आह्वान

डॉ. साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प रखा है। इस लक्ष्य की दिशा में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और विभिन्न जनसेवा कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

मोदीजी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दिया जरूर जलाएं – किशोर देवांगन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *