राजिम। राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे पलट गया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान गाड़ी में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कौन्दकेरा के पास की यह घटना बताई जा रही है। ईको वाहन ग्राम धुरसा से निकली थी। कौंदकेरा के पास चालक ने नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वाहन के अंदर खून के निशान दिखाई दिए।
चारों घायलों को अस्पताल रेफर
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। वाहन में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इसमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
वाहन से टक्कर की आशंका
कुछ ग्रामीणों के अनुसार, बोलेरो/तुफान वाहन के टक्कर के बाद इको वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है। घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
ब्रेकिंग: राजिम-गरियाबंद मार्ग में भीषण हादसा, एक युवक की मौत; साथी घायल






