रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुगेसर में एक महिला की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात आरोपी ने महिला के सिर पर सीमेंट के पोल से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मंदिर हसौद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दो टुकड़ों में मिला सीमेंट पोल
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ग्राम जुगेसर निवासी बसंती निषाद (26 वर्ष) के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के दौरान खून से सने सीमेंट के पोल दो टुकड़े में बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि इसी से महिला के सिर पर गंभीर वार किया गया। मृतका के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि हत्या की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
FSL और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम सीन को सुरक्षित कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
पुलिस की जांच के प्रमुख बिंदु
पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। वहीं मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारणों की जांच में जुट गई है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मंदिर हसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
शराब पार्टी के दौरान विवाद: दोस्त की बेरहमी से हत्या, 12 फीट अंदर छिपाई लाश; 3 आरोपी गिरफ्तार






