Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
दोस्त की हत्या
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामूली विवाद खूनी रूप ले रहा है। ताजा मामला खमतराई थाना क्षेत्र से आ रही है, जहां मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि तीन युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।

आरोपियों ने पहले शराब पी और इसके बाद हुए विवाद में लोहे की रॉड तथा सीमेंट-कांक्रीट के भारी टुकड़े से युवक के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर सीमेंट पाइप लाइन के अंदर लगभग 12 फीट भीतर छिपा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस ने प्रोएक्टिव पुलिसिंग का परिचय देते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक पवन टंडन (22) और आरोपी समीर खान, प्रकाश यादव एवं सूरज यादव 6 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे से 12 बजे के बीच चारों बांधा तालाब सूखा मैदान, बंजारी नगर रावांभाठा में एक साथ बैठे थे। इस दौरान सभी ने शराब पी। रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच पवन टंडन का आरोपियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर समीर खान ने लोहे की रॉड से पवन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद प्रकाश यादव ने पास पड़े सीमेंट-कांक्रीट के बड़े टुकड़े से उसके सिर पर वार किया, जबकि सूरज यादव ने उसका गला दबाया। इसके बाद समीर खान ने दो-तीन बार फिर सीमेंट-कांक्रीट के भारी टुकड़े से पवन के सिर पर हमला किया। गंभीर चोटों के कारण पवन की मौत हो गई।

हत्या के बाद शव को 12 फीट अंदर छिपाया

हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर ले जाकर सीमेंट पाइप लाइन के अंदर छिपा दिया। शव को पाइप के करीब 12 फीट अंदर छिपाने के बाद आरोपी वहां से चले गए।

इधर, पवन टंडन गायब होने के बाद परिजन पिछले दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवकों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव कहीं छिपा दिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खमतराई पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

निशानदेही पर बरामद हुआ शव

दोस्त की हत्याआरोपियों को उनके बताए स्थान पर ले जाकर पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक कराई। आरोपियों की निशानदेही पर सीमेंट पाइप लाइन के अंदर से पवन टंडन का शव बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। परिजनों ने शव की पहचान पवन टंडन के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, सीमेंट-कांक्रीट का बड़ा टुकड़ा और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रोएक्टिव पुलिसिंग से चंद घंटों में खुला हत्या का राज

पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में गंभीर मामलों में लगातार संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खमतराई पुलिस ने मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेहियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के जरिए कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझा दी।

सम्पूर्ण कार्रवाई में डीसीपी उत्तर श्रीमती दीपमाला कश्यप, एडीसीपी उत्तर आदित्य पाण्डे एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना खमतराई के निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल, पीएसआई कौशल कुमार झा, प्र.आर. अशोक वर्मा, आरक्षक सुमीत वर्मा, अक्षय दिनकर, दीपक मिश्रा, निलराज बारले, श्रीचंद दीप एवं भरत रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

बच्ची के साथ गलत हरकतें देख पत्नी ने खोया आपा, साड़ी से गला घोंटकर पति की हत्या

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *