Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

रायपुर। जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता जब गर्भवती हो गई, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर लिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सोनपैरी निवासी 18 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी उमाशंकर साहू ने पिछले करीब दो-तीन पहले शादी का प्रलोभन देकर प्यार का इजहार किया। आरोपी के प्रलोभन में वह फंस गई। इसके बाद युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

गर्भवती होने पर साथ छोड़ा

युवती का आरोप है कि संबंधों के दौरान वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने युवक से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी कथित रूप से अपने परिवार और घरवालों की सहमति का हवाला देकर उसे टालता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि शादी की बात को लेकर आरोपी लगातार आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।

FIR दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और धारा 64(2)(एम) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

हैवान पिता की करतूत! नाबालिग बेटी से बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात; फिर दूसरी बार गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों से कराया प्रसव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *