Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

नवापारा में शनिवार सुबह अस्पताल के पास नाली में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और भ्रूण के संबंध में पता लगा रही है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शहर में वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी अस्पताल के समीप नाली में भ्रूण मिला। स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा और बिना देर किए पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को यहां लाकर फेंका गया होगा। हालांकि, इसकी वास्तविक वजह और घटना से जुड़े लोगों के संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास स्थित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण को यहां फेंकने वाले व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।
साथ ही

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। भ्रूण से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। भ्रूण मिलने की इस घटना ने शहर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा ब्रेकिंग: दूध बांटने निकले व्यक्ति की नाले में गिरकर मौत, तीन फीट गहरी खुली नाली बनी काल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *