रायपुर:- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ (Meeting of the Slum Cell) रायपुर जिला ग्रामीण की कामकाजी बैठक एकात्म परिसर, रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, झुग्गी बस्तियों में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा नियमित संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं – बजाज
बैठक के मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से झुग्गी-मुक्त भारत की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झुग्गी बस्तियों (Meeting of the Slum Cell) में जाकर पात्र लोगों की पहचान करने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक पदाधिकारी से अपने स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर संगठन को मजबूत करने तथा महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद ने कहा कि श्रम विभाग की सिलाई मशीन, मुफ्त साइकिल, श्रम कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। चर्म शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए संगठन को मजबूती के साथ कार्य करना होगा।
प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ने प्रत्येक दो माह में जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने, नियमित प्रवास करने तथा झुग्गी बस्तियों (Meeting of the Slum Cell) में हर माह ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के प्रसारण के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक का संचालन रायपुर जिला ग्रामीण संयोजक दयालु राम गाड़ा ने किया। इस अवसर पर (Meeting of the Slum Cell) सहसंयोजक मयाराम साहू, कृष्ण कुमार साहू, वेदव्यास तारा, उदय राम साहू, कार्तिक राजवंशी, गंगूराम साहू, अगेश्वर देवांगन, राहुल राय, शेषनारायण चक्रधारी, शिवकुमार वर्मा, भोजराम साहू, घनश्याम साहू, डॉ. रमेश कुमार, चेतराम पाल, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

