रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव (Lord Jagannath) में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। दोनों ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक छेरा-पहरा की रस्म निभाते हुए सोने की झाड़ू से रथमार्ग का प्रतीकात्मक शुद्धिकरण किया और रथयात्रा का शुभारंभ कराया।

वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच भगवान श्री जगन्नाथ (Lord Jagannath), भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ रथ पर विराजित किया गया। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से सराबोर रहा।
रथयात्रा आस्था, लोकसंस्कृति का जीवंत महापर्व
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा (Lord Jagannath) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का महापर्व है, जो सेवा, समर्पण और समानता का संदेश देती है।
किसानों की खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) किसानों के आराध्य माने जाते हैं। उन्होंने प्रदेश में समय पर अच्छी वर्षा, समृद्ध कृषि, किसानों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सद्भाव, एकता और सामूहिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
गौरतलब है कि रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर (Lord Jagannath)में प्रतिवर्ष पुरी की विश्वविख्यात रथयात्रा की तर्ज पर यह आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाता है। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

