Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
मंदिर में चोरों का आतंक
Spread the love

राजिम। धार्मिक नगरी राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में चोरों ने दो महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र पार कर दिए। दोनों महिलाओं को घटना का पता तब चला, जब दर्शन के बाद उन्होंने अपने गले में मंगलसूत्र नहीं पाया। एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर हुई इन दोनों घटनाओं से मंदिर परिसर में चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंका बढ़ा दी है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता श्रीमती गीता यादव ने बताया कि वह 24 अगस्त को राजीव लोचन मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। दर्शन और प्रसाद लेने के बाद जब वह मंदिर परिसर से बाहर आईं तो दोपहर करीब 1.30 से 2 बजे के बीच उन्हें पता चला कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है। मंगलसूत्र में सोने का एक लॉकेट और 8 सोने के गेहूं दाने लगे हुए थे। काफी तलाश के बाद भी मंगलसूत्र नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करावाई।

दूसरी महिला का भी मंगलसूत्र पार

इसी दिन एक अन्य महिला श्रीमती गायत्री साहू भी अपनी देवरानी त्रिवेणी साहू के साथ राजीव लोचन मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। गायत्री साहू ने बताया कि दर्शन करने से पहले उनके गले में मंगलसूत्र था, लेकिन दोपहर करीब 1.30 बजे मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से सोने का पुराना मंगलसूत्र चोरी कर लिया।

मंदिर में चोरों का आतंकइस मंगलसूत्र में सोने का एक पेंडल और 8 सोने के दाने लगे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मंगलसूत्र का कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंका

दो अलग-अलग महिलाओं के गले से एक ही दिन और लगभग एक ही समय में मंगलसूत्र चोरी होने की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों वारदातों का तरीका भी लगभग एक जैसा बताया जा रहा है। ऐसे में मंदिर परिसर में संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

धार्मिक नगरी राजिम के प्रमुख राजीव लोचन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरों द्वारा महिलाओं को निशाना बनाए जाने की आशंका ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

दोनों पीड़ित महिलाओं ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई कर चोरी गए सोने के मंगलसूत्र बरामद करने की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम चोरों को पकड़ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा इलाके के मंदिरों पर बदमाशों की नजर! एक में चोरी, दूसरे में देवी प्रतिमा खंडित; दो अलग-अलग FIR दर्ज

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *