स्कूल के ऑफिस में शराब Liquor पार्टी
Spread the love

गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड से स्कूल के ऑफिस में शराब Liquor पार्टी करने का मामला सामने आया है। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में दो शिक्षकों पर स्कूल कार्यालय में शराब पार्टी करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के इधर-उधर घूमते रहे, जबकि शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है।

कक्षाओं में नहीं दिखी पढ़ाई

स्थानीय मीडिया टीम अचानक स्कूल में निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान विद्यालय के तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय में शराब और चखने के साथ बैठे मिले। आरोप है कि उस समय छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई करने के बजाय स्कूल परिसर में मौजूद थे।

स्कूल के ऑफिस में शराब Liquor पार्टीनिरीक्षण के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के विपरीत टी-शर्ट और कार्गाे जींस पहनकर विद्यालय पहुंचे थे। इससे विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पत्रकार से अभद्र व्यवहार का आरोप

मीडिया टीम का आरोप है कि जब शिक्षकों से पूरे घटनाक्रम के संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने आक्रोशित होकर अपशब्दों का प्रयोग किया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीईओ बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले को लेकर मैनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा है किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी

घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

स्कूल में प्राचार्य की शर्मनाक हरकत! महिला सहकर्मी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *