तेंदुआ पिंजरे में कैद
Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों और पालतू मवेशियों के लिए खतरा बने तेंदुआ को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। ग्राम केरवाहारा और जोबा क्षेत्र में लगातार देखे जा रहे तेंदुए को विशेष रणनीति के तहत लगाए गए केज ट्रैप (पिंजरे) में सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में राहत का माहौल है।

तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल

वन विभाग के अनुसार, पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां लगातार गांव के आसपास देखी जा रही थीं। इससे ग्रामीणों में भय का वातावरण था। तेंदुए द्वारा पहले पालतू मवेशियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई थीं, वहीं स्कूल और आबादी क्षेत्र के आसपास उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वनमंडलाधिकारी शशिगानंद के. (भा.व.से.), उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और वन्यप्राणी चिकित्सकों की निगरानी में पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ रणनीतिक स्थानों पर केज ट्रैप लगाए गए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित लेपर्ड रेस्क्यू टीम को आवश्यक संसाधनों के साथ तैनात किया गया।

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

वन विभाग की लगातार निगरानी और सुनियोजित रणनीति आखिरकार सफल रही। शुक्रवार को तेंदुआ सुरक्षित रूप से केज ट्रैप में पहुंच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी कर तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। विभाग ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान तेंदुए को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगा अगला फैसला

पकड़े गए तेंदुए का तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जांच में उसके शारीरिक स्वास्थ्य, किसी प्रकार की चोट या बीमारी तथा प्राकृतिक आवास में छोड़ने की उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुए को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि वन्यजीव से जुड़ी कोई भी सूचना मिले तो तत्काल निकटतम वन अमले को सूचित करें। विभाग ने कहा कि मानव और वन्यजीव, दोनों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ ‘ढोल’ का झुंड, कैमरा ट्रैप में पहली बार एक साथ कैद हुए चार भारतीय जंगली कुत्ते

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *