Murder of the Headmaster
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम राधानगर में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे (Murder of the Headmaster) हेडमास्टर जयकरन जगते (50) की उनके दो चचेरे भाइयों ने चाकू से गला रेतकर और हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

Murder of the Headmaster: जानकारी के अनुसार, मृतक जयकरन जगते ग्राम धमनी-कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर थे। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे वे बाइक से स्कूल जा रहे थे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे उनके रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने पहले चाकू से उनका गला रेता और फिर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पंचायत में नहीं सुलझा विवाद

Murder of the Headmaster: बताया जा रहा है कि हत्या से एक दिन पहले रविवार को गांव में जमीन विवाद को लेकर बैठक हुई थी। आरोपियों का कहना था कि बंटवारे के बाद भी जयकरन जगते उन्हें जमीन की नाप-जोख और खेती नहीं करने दे रहे थे। प्रारंभिक जांच में इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

आरोपियों में घर में लगाई आग

Murder of the HeadmasterMurder of the Headmaster: हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है।

दो आरोपी हिरासत में

Murder of the Headmaster: घटना की सूचना पर त्रिकुंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में जमीन विवाद ही हत्या का प्रमुख कारण सामने आया है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, शवों समेत घर में लगाई आग, दो सगे भाई गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *