राजिम। समीपस्थ ग्राम कुम्ही में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान कुल 29 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
इनमें विधायक मद से निर्मित सरस्वती शिशु मंदिर सामुदायिक भवन का 8 लाख रुपए की लागत से लोकार्पण तथा वार्ड क्रमांक 12 एवं 6 में 6 लाख रुपए की लागत से पक्की नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। वहीं कृषि एवं बीज विकास निगम लिमिटेड छत्तीसगढ़ की स्वीकृति से शीतला तालाब परिसर में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले टीना शेड का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू रहे, जबकि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू, भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, गरियाबंद जिला सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, पंकज निर्मलकर, भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र पेंडरिया, श्रीमती रेणुका साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्रामीण विकास पहली प्राथमिकता – विधायक रोहित साहू
विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन और पक्की नालियों के निर्माण से गांव में बुनियादी सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा। कुम्ही में जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है, वे गांव की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। क्षेत्र में जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सौर पैनल लगाने से बिजली बिल में राहत मिल सकती है। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का अधिक से अधिक लाभ लेकर लोग अपने घरों में सौर पैनल स्थापित करें। इससे हम केवल ऊर्जा उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक और प्रदाता बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
टीना शेड से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा – चंद्रहास चंद्राकर
छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने से गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होती है। शीतला तालाब परिसर में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाला टीना शेड ग्रामीणों को सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि गांव का विकास केवल भवनों और सड़कों से नहीं, बल्कि समाज के एकजुट होकर आगे बढ़ने से होता है। ग्राम कुम्ही में स्वीकृत एवं पूर्ण हुए विकास कार्य पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साझा प्रयासों का परिणाम हैं। इन निर्माण कार्यों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चंद्राकर, प्रकाश साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज राजिम, प्रभु नंद चंद्राकर, सुरेश दिलावर, सरपंच वीरेंद्र साहू, उपसरपंच दीनू साहू, श्याम लाल साहू, जीवराखन साहू, शत्रुहन साहू, प्राचार्य मेघनाथ साहू, बालचंद साहू सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सरपंच, उपसरपंच सहित समस्त ग्रामवासियों ने गांव को विकास कार्यों की सौगात मिलने पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
विधायक रोहित साहू ने गृहग्राम पिपरछेड़ी को दी ग्राम सदन की सौगात, भव्य समारोह में किया लोकार्पण





