Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पड़ोसियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला
Spread the love

गरियाबंद। जिले के ग्राम पेंड्रा में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने पड़ोस के दो लोगों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला Attacked कर दिया। घटना में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में खुद को बंद कर लिया और पुलिस टीम पर गुलेल से हमला करने लगा। करीब 7 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।

पत्नी के मायके जाने से नाराज था आरोपी

पुलिस के अनुसार, पेंड्रा निवासी आरोपी हीरालाल पिता रूपधर नागेश (35 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता है। बताया गया कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसको लेकर वह तनाव में था। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद उसे शक हुआ कि पड़ोसियों ने उसकी पत्नी को मायके जाने के लिए उकसाया है। इसी बात को लेकर आरोपी का नरेंद्र सोरी से विवाद हुआ।

पड़ोसियों पर किया कुल्हाड़ी से हमलाविवाद बढ़ने पर आरोपी नरेंद्र के घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। नरेंद्र को बचाने के लिए खोलबहरा सोरी बीच-बचाव करने पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से सिर, गला और गर्दन पर प्राणघातक वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण खोलबहरा सोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस पर गुलेल से हमला

घटना की सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी अपने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर चुका था। पुलिस ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गुलेल से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

स्थिति को देखते हुए मैनपुर पुलिस और एसडीओपी के नेतृत्व में दो थानों के 50 से अधिक जवानों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे बाहर निकालने के लिए रणनीति बनाई।

मिर्ची के धुएं से बाहर निकाला आरोपी

पड़ोसियों पर किया कुल्हाड़ी से हमलाआरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस टीम ने छत के रास्ते से मिर्ची का धुआं अंदर छोड़ा। धुआं फैलने के बाद आरोपी घर से बाहर निकला और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए दौड़ने लगा। पुलिस ने करीब 200 मीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी हीरालाल नागेश को काबू में लिया। करीब 7 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी हीरालाल नागेश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1) एवं 332(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। घटना के बाद पेंड्रा गांव में दहशत का माहौल रहा। आरोपी के घर में छिपे होने और पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों में भय बना रहा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंग: युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *