Spread the love

धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में दोस्त की हत्या कर दी गई। शराब पीने के दौरान गाली-गलौज से नाराज आठ दोस्तों ने अपने ही साथी की पत्थर से सिर कुचल दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार होने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार घटना 29 जून की रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच ग्राम डाही के मुख्य मार्ग स्थित शीतला मंदिर के पास टॉवर के नजदीक हुई। यहां 8-9 युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान 34 वर्षीय हुलासराम मंडावी का अपने साथियों से विवाद हो गया। बताया गया कि हुलासराम के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे और उसने साथियों से मुफ्त में शराब पिलाने की मांग की। शराब के नशे में उसने अपशब्द कहना शुरू कर दिया, जिससे अन्य युवक भड़क गए।

पत्थर से सिर कुचल दिया

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने पहले हुलासराम की हाथ-मुक्कों और डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके सिर पर तीन बार डंडे से वार किया और सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से सिर कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से हुलासराम की मौके पर ही मौत हो गई।

दोस्त की हत्या
पत्थर से सिर कुचल दिया

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि गाली-गलौज और शराब को लेकर हुए विवाद के कारण उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

मृतक बोरवेल में मजदूरी का काम करता था

बताया जा रहा है कि मृतक हुलासराम मंडावी बोरवेल में मजदूरी का काम करता था और अधिकांश समय महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश में रहता था। वह घटना से तीन दिन पहले ही अपने गांव डाही लौटा था। घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद उसकी दर्दनाक हत्या हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद जिले के मछली कारोबारी की हत्या: मजदूरी विवाद में मजदूरों ने रची साजिश, जंगल में घेरकर डंडों और धारदार हथियारों से किया हमला

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *