गरियाबंद जिले में दर्दनाक हादसा
Spread the love

गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत की जुताई कर घर लौट रहे ट्रैक्टर के नाले में पलट गया। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार उरमाल (चलनापदर) निवासी टिकेश्वर पिता बलभद्र ध्रुव ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था। कार्य पूरा होने के बाद टिकेश्वर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से टिकेश्वर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई।

गरियाबंद जिले में दर्दनाक हादसाघटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू बस ने युवक को रौंदा, बस के अगले हिस्से में फंसे शव और बाइक

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *