Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके करीब पांच महीने की गर्भवती होने की बात कही। इसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।

बच्चेदानी में परेशानी बताकर दिया था ताबीज

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की तबीयत खराब होने पर 15 अप्रैल 2026 को परिजन उसे ग्राम आमागांव निवासी रमेश कुमार पिस्दा (44) के पास उपचार के लिए लेकर गए थे। आरोपी गांव में बैगा-गुनिया के रूप में काम करता था। शिकायत के मुताबिक, उसने बच्ची को बच्चेदानी में परेशानी होने की बात कही और उसे एक ताबीज दिया।

इसके बाद 25 मई को परिजन बच्ची को दोबारा आरोपी के घर लेकर पहुंचे। बताया गया कि इस बार बच्ची अपने चाचा के साथ गई थी। आरोप है कि आरोपी उसे पूजा घर में ले गया और उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया। बाद में बच्ची को कई बार उपचार के नाम पर आरोपी के पास ले जाया गया और इस दौरान उसे परिजनों से अलग रखा जाता था।

नशीली दवा देकर बेहोश करने का आरोप

बच्ची से दुष्कर्मआरोप कि आरोपी ने नाबालिग को नशीली दवा देकर बेहोश कर देता था और इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण करता था। अक्टूबर में बच्ची की तबीयत फिर बिगड़ गई। 16 अक्टूबर की रात छात्रावास में उसकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद अधीक्षिका ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच और सोनोग्राफी में उसके करीब पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।

आरोपी गिरफ्तारी

परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की। तब बच्ची ने यौन शोषण के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने 18 अक्टूबर 2026 को ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार पिस्दा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 19 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 44.42 लाख की ठगी का आरोप

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *