प्रेमिका की हत्या
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बहुचर्चित हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। आरोपी युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में साजिश रचने वाले पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और 71,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

चेहरा ढंककर पहुंचे, नाम पूछा और बरसा दीं गोलियां

जानकारी के अनुसार घटना 26 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जोंगरा की है। दो नकाबपोश युवक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम (25) के घर पहुंचे। दोनों ने सफेद गमछे से अपना चेहरा ढंक रखा था। एक आरोपी घर के भीतर घुसा और परिजनों से पूछा, पूर्णिमा कहां है? जैसे ही पूर्णिमा सामने आई, उसने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं।

प्रेमिका की हत्याएक गोली सिर में और अन्य गोलियां शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगीं। गोली लगते ही पूर्णिमा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।

CCTV और लोकेशन खंगालती रही पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष जांच दल गठित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में टीम ने लगातार चार दिनों तक तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच की।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया। इसी दौरान एक ऐसा सुराग मिला, जिसने पूरे हत्याकांड की तस्वीर बदल दी।

प्रेम संबंध से परेशान पत्नी बनी साजिश की सूत्रधार

प्रेमिका की हत्या
मृतका पूर्णिमा चौहान

जांच में सामने आया कि मृतका पूर्णिमा चौहान का रायगढ़ जिले के देल्लारी निवासी मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक निजी आयुर्वेदिक कंपनी में दवाइयों के प्रचार-प्रसार का काम करते थे। मुरलीशंकर पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी चम्पा चौहान को दोनों के रिश्ते की जानकारी थी, जिससे पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार, मुरलीशंकर ने बाद में पूर्णिमा से दूरी बना ली थी, लेकिन पूर्णिमा लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर मुरलीशंकर और उसकी पत्नी चम्पा ने पूर्णिमा को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

4 लाख रुपए में दी सुपारी

पुलिस के मुताबिक, दंपती ने झारखंड में पूर्व में गोलीकांड में शामिल रह चुके राजेंद्र महंत से संपर्क किया और 4 लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय की। सौदे के अनुसार हत्या के बाद रकम देने की बात हुई थी। वारदात के बाद चम्पा चौहान ने आरोपियों को 2 लाख रुपये भी दे दिए थे। जांच में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को राजेंद्र महंत के झारखंड के जमशेदपुर तथा अन्य आरोपियों के महाराष्ट्र के पुणे में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें दोनों राज्यों में रवाना हुईं और घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे रची गई थी हत्या की पूरी पटकथा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या की साजिश में राजेंद्र महंत, गौरीशंकर सिदार, सुनील महंत, राकेश महंत, वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत शामिल थे।

प्रेमिका की हत्या
पिस्तौल, कारतूस, बाइक और नकदी जब्त

योजना के अनुसार घटना वाले दिन सुनील महंत और गौरीशंकर सिदार मोटरसाइकिल से जोंगरा पहुंचे। गौरीशंकर घर के भीतर गया और पूर्णिमा पर तीन गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद दोनों आरोपी सुमित गबेल द्वारा उपलब्ध कराई गई मोटरसाइकिल से फरार हो गए। फरारी के दौरान राकेश महंत ने उन्हें दूसरे राज्यों में भागने में मदद की, जबकि बाद में सुपारी की रकम राजेंद्र महंत और उसके साथियों में बांट दी गई।

पिस्तौल, कारतूस, बाइक और नकदी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और 71,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटनास्थल से पिस्तौल के तीन खाली खोखे भी जब्त किए गए।

प्रेमिका की हत्यापुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुरलीशंकर चौहान, चम्पा चौहान, राजेंद्र महंत, गौरीशंकर सिदार, सुनील महंत, राकेश महंत, वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू, चंद्रशेखर महंत और सुमित गबेल शामिल है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन्मदिन की रात प्रेमिका को बुलाया, संबंध बनाने के बाद कर दी हत्या, शव को रेत में दफनाया; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *