Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने धमतरी जिले के कुरूद SDM कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन एवं डायवर्सन शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि प्लॉट डायवर्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में कर्मचारी द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ।ब्ठ ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्लॉट डायवर्शन के लिए मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद के संजय नगर शिक्षक कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी प्रकाश चंद्राकर ने कन्हारपुरी स्थित करीब 1200 वर्गफीट के प्लॉट के डायवर्शन के लिए SDM कार्यालय की संबंधित शाखा में आवेदन किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि डायवर्शन का काम करने के एवज में सहायक ग्रेड-3 पुनेश्वर सूर्यवंशी ने पहले 40 हजार रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद यह रकम 20 हजार रुपए तय हुई। इसके बाद पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए देने की बात तय हुई।

ACB ने बिछाया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रकाश चंद्राकर ने ACB से शिकायत की। ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। ACB  निरीक्षक अनिल ठाकुर के अनुसार, शिकायतकर्ता को बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए रिकॉर्डर उपलब्ध कराया गया था। रिकॉर्डिंग में आरोपी द्वारा 20 हजार रुपए की मांग किए जाने की बात सामने आने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई।

सोमवार को ACB की टीम डीएसपी राजेश चौधरी के नेतृत्व में कुरूद SDM कार्यालय पहुंची। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सहायक ग्रेड-3 पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार रुपए दिए। जैसे ही कर्मचारी ने रकम स्वीकार की, पहले से तैनात ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

SDM कार्यालय में मचा हड़कंप

ACB की अचानक हुई कार्रवाई से SDM कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर उसके कक्ष में दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की। कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। ACB निरीक्षक के मुताबिक आरोपी को न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

शिकायतकर्ता ने कहा- वैध काम के लिए रिश्वत मांगना गलत

शिकायतकर्ता प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जमीन डायवर्शन जैसे वैध कार्यों के लिए भी रिश्वत की मांग होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी प्रक्रियाएं पारदर्शी और सभी के लिए समान होनी चाहिए। ACB की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

मकान में देह व्यापार! रात होते ही युवक-युवतियां का आना-जाना शुरू, पुलिस की दबिश; 7 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; ग्रामीणों बोले-पीटा एक्ट के तहत हो कार्रवाई

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *