Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
राज्योत्सव छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 को लेकर राज्य शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आगामी 2 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को आदेश जारी कर विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची निर्धारित कर दी है। कार्यक्रमों में राज्य शासन के मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस वर्ष राज्योत्सव का मुख्य आकर्षण ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम रहेगी। जिला मुख्यालयों में विकास योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, वहीं शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा।

किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि?

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मंत्री दयालदास बघेल, कांकेर में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में मंत्री टंकराम वर्मा तथा राजनांदगांव में मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, बीजापुर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सुकमा में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।

मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक अमर अग्रवाल, कोण्डागांव में विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी तथा बस्तर में विधायक किरण देव मुख्य अतिथि होंगे।

विकास योजनाओं की प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण

राज्योत्सव के दौरान सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसका उद्देश्य आम लोगों तक शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना है।

जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवसर मिलेगा। कार्यक्रमों में शालीनता और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, शासन की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाभान्वित किया जाएगा।

1 से 3 नवंबर तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों को 1 नवंबर से 3 नवंबर तक आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। संबंधित विभागों को अपने बजट से आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन ने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे मुख्य अतिथियों के परामर्श से कार्यक्रमों का निर्धारण करें और आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी करें। मंत्री, सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, पूज्य माता साहिब हासी देवी के सम्मान में ऐतिहासिक पहल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *