Spread the love

नवापारा-राजिम:- सामाजिक संस्था स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के छाटा रोड स्थित सुंदर पैलेस में छत्तीसगढ़ एक्सीलेंस अवार्ड-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक इंद्र कुमार साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की आयोजक एवं स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा सायरानी ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और ब्राइडल मेकअप जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन एवं रितिका यादव ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया।

विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र से किया सम्मानित

बताया गया कि प्रतियोगिताओं में सोलो डांस में प्रथम सेजल शिंदे (राजिम), द्वितीय पीहू कंसारी, तृतीय सौम्या कंसारी (राजिम) रही। जबकि ग्रुप डांस में प्रथम फ्लेम्स डांस स्टूडियो (क्लासिकल), द्वितीयरूह बाबा ग्रुप, तृतीय फ्लेम्स डांस स्टूडियो वूमेन ग्रुप प्राप्त किया।

रैंप वॉक (बालक वर्ग) से प्रथम भूषण महाजन (नवापारा-राजिम), द्वितीय मयंक चौधरी (नागपुर), तृतीय भावेश साहू (नवापारा-राजिम) तथा रैंप वॉक (बालिका वर्ग) से प्रथम तृषा निषादराज (नागपुर), द्वितीय स्वाति डहरिया (नवापारा-राजिम), तृतीय काजल लीलहरे (नवापारा-राजिम) ने हासिल किया।

किड्स रैंप वॉक में प्रथम आरोही साहू (नवापारा-राजिम), द्वितीय भावेश कुमार साहू (भिलाई), तृतीय रीमा साहू (बागबाहरा, महासमुंद) रही। ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में प्रथम कल्पना सिंह (नवापारा-राजिम), द्वितीय अनुपमा दुबे (भिलाई) और तृतीय प्रीति मानिकपुरी (राजिम) एवं सविता सेन (झलप) ने संयुक्त जगह बनाई।

प्रतिभाओं को मंच का सुनहरा अवसर

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उन्हें अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में कविता इसरानी, सविता सेन, जिज्ञासा श्रीवास्तव, साधना दास, तुषार पाणिग्रही, संजय शेट्टी और खुशबू जैन सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अंजुलता गिलहरे को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली राष्ट्रीय पहचान

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *