Roli Sahu became an advocate
Spread the love

नवापारा:- मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर ग्राम जौन्दी की बेटी रोली साहू ने (AIBE) बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली रोली साहू ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से बीए एलएलबी की परीक्षा 72.11 प्रतिशत अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इतना ही नहीं, उन्होंने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) भी उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया है।

रोली की इस सफलता से गांव जौन्दी सहित पूरे नवापारा-राजिम क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का मिला फल

रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जौंदी के किसान टीकमचंद साहू की बेटी रोली साहू ने सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बनाया। लगातार अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के बल पर उन्होंने कानून की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पहली ही बार में देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बनतीं।

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

रोली साहू की उपलब्धि आज ग्रामीण अंचल की उन बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। उनकी सफलता इस बात का संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित मिलती है।

गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित किया

रोली साहू के अधिवक्ता बनने पर ग्राम जौन्दी के ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने खुशी व्यक्त की है। सभी ने कहा कि एक किसान की बेटी की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उम्मीद जताई जा रही है कि रोली भविष्य में न्याय के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा से समाज का नाम रोशन करेंगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ एक्सीलेंस अवार्ड-2026 में प्रतिभाओं का सम्मान, नृत्य से रैंप वॉक तक दिखा हुनर का जलवा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *