अंजुलता गिलहरे को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
Spread the love

नवापारा-राजिम :-  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर जिले की शिक्षिका श्रीमती अंजुलता गिलहरे को ‘‘स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026’’ से सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा में आयोजित भव्य समारोह में देशभर के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी तथा अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा ने की। यह समारोह शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय हरिवंश मिश्र की पुण्य स्मृति को समर्पित था।

इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन के बाद विभिन्न राज्यों के 250 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया, जिनमें रायपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जंवईबांधा में पदस्थ शिक्षिका अंजुलता गिलहरे भी शामिल रहीं।

विभिन्न क्षेत्रों में किए उल्लेखनीय कार्य

अंजुलता गिलहरे ने विद्यालय एवं समुदाय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, नैतिक मूल्यों के विकास तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों को इंसपायर अवार्ड प्राप्त हुआ है। वहीं, कई छात्राओं ने कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

शुभचिंतकों ने दी बधाई

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलने पर अभनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे, जिला पंचायत सदस्य पूजा कोसले, अंजोर भारत के प्रांताध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, सरपंच मुकेश कुमार साहू, पार्षद नीलकमल गिलहरे, प्रधान पाठक ओमप्रकाश सोनकला, एसएमसी अध्यक्ष राकेश साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक धरमदास भार्गव, पूर्व जनपद अध्यक्ष लोकेश गायकवाड़, शिक्षक चेतन साहू, शिक्षिका जीरा जोगी, संकुल समन्वयक हेमलाल ध्रुव सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, ग्रामवासियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने नवापारा में चिकित्सकों का किया सम्मान, ‘धरती के भगवान’ को किया नमन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *