गरियाबंद जिले में अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने NHAI (National Highways Authority of India) लिखी सफेद डस्टर कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 102.750 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 51.37 लाख रुपये आंकी गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को मैनपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की डस्टर कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर देवभोग मार्ग से मैनपुर की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झरियाबहरा तिराहा के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।
102.750 किलोग्राम गांजा बरामद
इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए की डस्टर कार दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगाने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे रोक लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आर्यन मालवीय (20 वर्ष) एवं अभिषेक महेस्कर (23 वर्ष) निवासी ईछावर, जिला सिहोर (मध्यप्रदेश) के रूप में बताए। वाहन की तलाशी लेने पर कार से 102.750 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की डस्टर कार (CG 04 KW 5689) तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
NHAI लिखी कार बनी तस्करी का जरिया!
पुलिस की कार्रवाई में जिस डस्टर कार से गांजा बरामद हुआ, उस पर ‘‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (छभ्।प्)’’ लिखा हुआ था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार पर लगा छभ्।प् का बोर्ड अधिकृत था या फिर पुलिस और आम लोगों को भ्रमित कर जांच से बचने के लिए लगाया गया था।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; एक घायल

