युवक का शव मिला
Spread the love

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में दो दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के अम्हा तालाब के किनारे एक बाड़ी में युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला। शरीर पर चोट के कई निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए जांच तेज कर दी है। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोसा निवासी अमित भंडारी (24 वर्ष) का शव तालाब के किनारे एक बाड़ी में सड़ी-गली अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अमित 27 जून से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव की एक बाड़ी में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुलमुला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

परिजनों ने बताया कि अमित 27 जून को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी काफी तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच उसके शव मिलने की सूचना मिली।

शरीर पर गंभीर चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से तालाब किनारे खेतों के रास्ते गांव के एक घर तक पहुंचा, जिसके आधार पर पुलिस उस दिशा में भी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी संदिग्ध का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

प्रेम प्रसंग का एंगल से जांच

युवक का शव मिलापुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि अमित का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि इस संबंध को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि घटना से एक दिन पहले अमित युवती से मिलने गया था। इसके बाद उसका शव तालाब किनारे बरामद हुआ। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

मामले का खुलासा करने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और डिजिटल सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की पुष्टि हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद जिले के मछली कारोबारी की हत्या: मजदूरी विवाद में मजदूरों ने रची साजिश, जंगल में घेरकर डंडों और धारदार हथियारों से किया हमला

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *