भारतमाला हाईवे पर हादसा
Spread the love

भारतमाला हाईवे पर रविवार तड़के सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन ग्रामीणों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सुबह सड़क पर बिखरे शव और खून से सना मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 से 6 बजे ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट उर्फ निर्मलकर (52) और संतु यादव (70) रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए भारतमाला सड़क पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

भारतमाला हाईवे पर हादसाघटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर खून से सनी लाशें देख हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना पर बलौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

महीने भर में दूसरा बड़ा हादसा

भारतमाला हाईवे पर हादसाभारतमाला मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 15 जून को भी इसी मार्ग पर हुए भीषण हादसे में रामपुर विधायक के नाती समेत दो युवकों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सड़क पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेत, गश्त और अन्य सुरक्षा उपायों की कमी के कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों पर रोक लगाई जा सके। फिलहा पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू बस ने युवक को रौंदा, बस के अगले हिस्से में फंसे शव और बाइक

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *