Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
झाड़ियों में मिली युवक की लाश
Spread the love

फिंगेश्वर। फिंगेश्वर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल से करीब 10 फीट नीचे खेत में युवक की बाइक भी पड़ी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान सोनासिल्ली गांव निवासी 33 वर्षीय तेजराम पटेल के रूप में हुई है। शुरुआती तौर पर मामला सड़क हादसे से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था युवक

जानकारी के मुताबिक, तेजराम पटेल रात में ड्यूटी करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद सुबह सोनासिल्ली-लचकेरा मार्ग पर खपरी नाला के पास सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला। युवक का शव झाड़ियों में फंसा हुआ था, जबकि उसकी बाइक सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में पड़ी मिली।

झाड़ियों में मिली युवक की लाशसोमवार सुबह करीब 8 बजे राहगीर ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की आशंका, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, रात के समय क्षेत्र में काफी शीतलहर थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रात के दौरान युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी होगी।

हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

फिंगेश्वर में बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पुलिया के नीचे पलटा, सैकड़ों बोरियां पानी में बर्बाद; रेलिंग नहीं होने पर उठे सवाल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *