Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
सीमेंट से भरा ट्रक पलटा
Spread the love

फिंगेश्वर। फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर ग्राम भेंडरी के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं उसमें लदी सीमेंट की सैकड़ों बोरियां पानी में भीगने से खराब होने की आशंका है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

पुलिया के नीचे जा गिरा ट्रक

सीमेंट से भरा ट्रक पलटाजानकारी के मुताबिक सीमेंट से भरा ट्रक फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग से गुजर रहा था। ग्राम भेंडरी के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुलिया से नीचे जा पलटा। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक के पलटते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे में ट्रक में लदी सीमेंट की बोरियां भी पुलिया के नीचे पानी में जा गिरीं। पानी में भीगने के कारण बड़ी मात्रा में सीमेंट खराब होने की बात सामने आ रही है।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

सीमेंट से भरा ट्रक पलटाघटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना फिंगेश्वर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रक किस वजह से अनियंत्रित हुआ।

पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से बना रहता है खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग पर स्थित संबंधित पुलिया में रेलिंग नहीं होने के कारण हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। इससे पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और मजबूत रेलिंग नहीं होने से वाहन चालकों के लिए यह स्थान खतरनाक बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पुलिया पर तत्काल सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबे युवक की मिला शव, 3 घंटे बाद SDRF ने किया रेस्क्यू, चेतावनी बोर्ड लगने के बाद भी नहीं थमा लापरवाही का सिलसिला

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *